कौशाम्बी, जून 12 -- खाद्य सुरक्षा आयुक्त लखनऊ एवं जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिराथू बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आभास ट्रेडर्स से राजेश ब्रांड मसालों के दो नमूने लिए गए। इनमें बंधानी हींग तथा सब्जी मसाला शामिल है। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र के दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने तथा केवल मानक अनुरूप खाद्य सामग्री की बिक्री करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा की टीम ने मसाले के छह नमूने जांच को भेजे अधिकारियों ने चेतावनी दिया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर निय...