कौशाम्बी, मार्च 23 -- डीएम डॉ. अमित पाल के आदेश एवं सहायक आयुक्त खाद्य ममता चौधरी के निर्देश पर नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को मनौरी बाजार समेत कई स्थलों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने पनीर व दही का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रताप तिवारी के नेतृत्व में चायल क्षेत्र के मनौरी बाजार के कौशल पनीर से पनीर और गोपेश पनीर से दही का नमूना लिया गया। इसी तरह रसूलपुर गिरसा के कृष्णा डेयरी पनीर और खोया का नमूना लिया गया। यहां के अलावा सिराथू बाजार के शिवप्रसाद की दुकान से काजू का नमूना लिया गया। अथसराय में स्थित अमर कैफे से पनीर का नमूना लिया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, खाद्य पंजीयन चस्पा करने, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को विक्रय न क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.