कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न बाजारों की दुकानों में छापेमारी करते हुए खाद्य पदार्थों के 14 नमूने संग्रहीत किए। इस दौरान दुकानदारों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी गई। सहायक आयुक्त खाद्य ममता चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किया। सबसे पहले टीम चायल क्षेत्र के मूरतगंज बाजार स्थित बाबा डेयरी पहुंची। यहां से मिश्रित दूध का नमूना लिया। यहां के बाद परसरा पहुंची टीम ने सत्येंद्र किराना स्टोर से मसूर की दाल का नमूना लिया। विशेष अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मेहगांव से तहरी का नमूना लिया गया और विद्यालय के किचन का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने, पैक्ड मसाले और तेल का प्रयोग करने का निर्देश दिया। निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.