सुल्तानपुर, मार्च 20 -- कुड़वार, संवाददाता । नवरात्र के पर्व पर अलीगंज बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की अचानक छापेमारी हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही कई किराना दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिराकर बगल हो लिए। शुक्रवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने दो दुकानों से नमूने एकत्र किए। इनमें एक दुकान से साबूदाना और दूसरी दुकान से सिंघाड़े के आटे का सैंपल लिया गया। दोनों नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भर नारायण, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमा शंकर और संदीप कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के दौरान व्रत से जुड़े खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में उनकी गुणवत्ता की जांच बेहद आवश्यक है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.