खाद्य सुरक्षा की टीम ने मिठाई दुकानों और ठेले की जांच की
गिरडीह, मई 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर रांची से पहुंची खाद्य सुरक्षा की टीम ने मंगलवार शाम गांडेय बाजार में लगभग 25 मिठाई दुकानों और ठेला-खोमचा वालों की खाद्य सामग्री की जांच की। जांच के क्रम में मिठाई दुकानों में रसगुल्ला में मैदा की मात्रा ज्यादा मिली। साथ ही ठेला खोमचा वाले के पास चाट-छोला में रंग की मात्रा मिली। टीम के सदस्यों ने दुकान संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और दोबारा मिलावटी सामान नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी। टीम के सदस्यों ने संचालकों को मिलावटी रंग के प्रयोग वाली खाद्य सामग्री को नष्ट करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जांच में खाद्य सुरक्षा की टीम ने कई गड़बड़ियां पकड़ीं साथ ही भविष्य में मिलावटी रंग का प्रयोग करने पर जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई। टीम के सदस्यों ने दुकानदारों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.