कौशाम्बी, जून 19 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के समदा स्थित एक दुग्ध डेयरी में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मिश्रित दुग्ध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार और डीएम डॉ. अमित पाल के आदेशानुसार जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी के नेतृत्व में समदा पहुंचे। यहां स्थित एक दुग्ध डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- मिल्क चिलिंग सेंटर से दूध और घी का नमूना सील खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेयरी संचालक को हिदायत दी कि किसी भी कीमत पर मिलावटी दूध, पनीर, खोया लोगों को नहीं...