सिमडेगा, अप्रैल 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप एक मिल्क शॉप में बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में नकली पनीर जब्त किया गया। एफएसओ प्रकाश चंद्र गुग्गी ने बताया कि उन्हें मिल्क शॉप में नकली पनीर बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के सत्यापन के लिए बुधवार को टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से 22 किलो नकली पनीर बरामद हुए हैं। एफएसओ ने नकली पनीर के सैंपल जब्त करते हुए नष्ट करवाया। उन्होंने बताया कि नकली पनीर बिक्री करने मामले में संतोष मिल्क शॉप पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मिलावट का कारोबार किया तो सीधे होगी एफआईआर यह भी पढ़ें- दून में तेल, मावा, पनीर से लेकर सूजी और रस्क तक में मिलावट, कोर्ट ने ठोका जुर्माना...