हल्द्वानी, जून 4 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट स्वामियों, प्रबंधकों व शेफ के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। हल्द्वानी के होटल अमरद्वीप, शीतल, सेवन स्टोन, आनंद उडुपीवाला और क्ले रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम प्रति हितधारकों को जागरूक करना था।कार्यशाला में कुमांऊ मंडल के उपायुक्त खाद्य संरक्षा डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत ने सुरक्षित आहार-स्वास्थ्य का आधार का संदेश देते हुए एफएसएसएआई लाइसेंस की अनिवार्यता, गुणवत्तायुक्त भोजन और सही लेबलिंग पर जोर दिया। सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत ने हाइजीन, स्वच्छता मानकों (अनुसूची 4), सुरक्षित पेयजल, पेस्ट कंट्रोल और ईट राइट इंडिया के तहत रीयूज्ड कुकिंग ऑयल व फूड फोर्टिफिकेशन के नियमों...