खाद्य सुरक्षा की आडिट टीम ने किया राम मंदिर की रसोई का निरीक्षण
अयोध्या, मई 28 -- अयोध्या। राम मंदिर में रामलला को लगाए जाने वाले भोग प्रसाद को भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत गठित खाद्य सुरक्षा स्टैण्डर्ड अथारिटी आफ इंडिया (एफएसएसएआई) के द्वारा प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र निर्गत करने के पहले बुधवार को आडिट टीम ने श्रीराम जन्मभूमि के रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान भोग प्रसाद के परीक्षण के साथ खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता एवं सभी सामग्रियों एवं उनके रखरखाव की व्यवस्था के अलावा वहां कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया गया। इसके साथ सभी एक दर्जन कर्मचारियों को सीएमओ के द्वारा नामित चिकित्सक डा. प्रदीप कुमार एवं एफएसएसएआई द्वारा नामित ट्रेनिंग पार्टनर के विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षित भी किया गया। इस बारे सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिक चंद सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.