खाद्य सुरक्षा कानून में संशोधन की मांग को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में सैंपल जांच प्रक्रिया पारदर्शी बनाने, निर्माता को फार्म-5 क भेजने, 14 दिन में जांच रिपोर्ट देने, एक्सपायरी से पहले पुनः जांच कराने और खाद्य पदार्थ नष्ट करने की कार्रवाई केंद्रीय लैब रिपोर्ट के बाद करने की मांग उठाई गई। व्यापारियों ने मामूली मामलों में शमन व्यवस्था लागू करने की भी मांग की। इस दौरान सलाहुद्दीन अख्तर, अनूप गुप्ता, सुशील गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारियों की कठिनाइयों का निस्तारण किया जाए यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.