देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब न्यायालय और सरकारी अधिकरण भी उनके निशाने पर हैं। ताजा मामला दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरण का है। यहां चोरों ने धावा बोलकर रजिस्ट्रार का लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण पत्रावलियों के साथ भी छेड़छाड़ की है। इनसे अहम दस्तावेजों के गायब होने की आशंका बन गई है। घटना का पता 17 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे तब चला जब अनुसेवक विमल चमोली कार्यालय पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट के ताले टूटे हुए हैं और अंदर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। तब रजिस्ट्रार अनोज कुमार थपलियाल ने बाईपास पुलिस चौकी में तहरीर दी। कहा कि ...