खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध और पनीर के लिए नमूने
अंबेडकर नगर, जून 19 -- दुलहूपुर, संवाददाता। आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य सामग्री में मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार अभियान चला रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ मालीपुर थाना क्षेत्र के गुवावा जमालपुर स्थित मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड पहुंचे। यहां प्रतिष्ठान के संचालक सांवले सिंह यादव की मौजूदगी में दूध का नमूना लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए नमूने को सीलबंद किया। इसके बाद टीम ने जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के परुइया आश्रम स्थित मिनी मिल्क भंडार पर पहुंचकर दुकान संचालक मुकेश कुमार पांडेय व मालिक विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.