रुद्रपुर, मार्च 22 -- खटीमा, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य ने रविवार को स्थानीय व्यापारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान आशा आर्य ने विशेष रूप से कुट्टू के आटे के संबंध में व्यापारियों को आवश्यक जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि खुला कुट्टू का आटा बिक्री के लिए न रखें और न ही बेचें। उन्होंने बताया कि खुले में बेचे जाने वाले कुट्टू के आटे में मिलावट एवं अशुद्धि की संभावना अधिक रहती है। जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे केवल पैक्ड एवं मानक के अनुरूप कुट्टू का आटा ही विक्रय करें तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.