बागेश्वर, मार्च 27 -- अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बढ़ाने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। स्पष्ट किया कि खाद्य मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 'ईट राइट स्कूल' अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का पंजीकरण कराने तथा मिड-डे मील को एफएसएसएआई पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का भी एफएसएसएआई पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने को कहा। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सहायक आयुक्त डॉ. प्रकाश चंद्र फुलारा ने सैंपलिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.