चम्पावत, फरवरी 24 -- टनकपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने टनकपुर और बनबसा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री के पांच नमूने जांच के लिए भेजे। मिलावटी सामग्री बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। टनकपुर और बनबसा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की चेकिंग की। इस दौरान खोया, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री के पांच सैंप लिए। टीम ने एक्सपायरी सामग्री को स्टॉक से हटाने के निर्देश दिए। बताया कि अभियान भविष्य में भी चलाया जाएगा। अभियान दल में जिला अभिहित अधिकारी संजय सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.