चम्पावत, सितम्बर 11 -- योगेश जोशी,चम्पावत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनरल स्टोर, किराना दुकानों एवं भोजनालयों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री के दो नमूने जांच के लिए भेजे। चम्पावत के छतार क्षेत्र में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने भोजनालयों के किचन, किराना दुकानों की साफ-सफाई, हाइजीन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान सूजी और रोस्टेड वर्मीसेली के दो नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से एफएसएसएआई लाइसेंस बनवाने, खरीद-बिक्री का कार्य केवल पक्के बिल पर करने और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को बिक्री काउंटर पर नहीं रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण दल में सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

हिंद...