खाद्य सामग्री के चार नमूने जांच को भेजे
चम्पावत, मई 28 -- चम्पावत। चम्पावत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री के चार नमूने जांच के लिए भेजे। जबकि नियमों का पालन नहीं करने पर नोटिस दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बतायाकि विभिन्न रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान किचन वर्करों के एप्रन व हेड कैप न पहनने और गंदगी पाए जाने पर चार खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया। साथ ही पके हुए खाद्य पदार्थों के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.