काशीपुर, मार्च 1 -- काशीपुर, संवाददाता। खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 70 किलो मावा पकड़ा। साथ ही दुकानों ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के तीन सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सैंपल जांच में फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविवार की सुबह आगामी होली के त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को देखते हुए खाद्य संरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे और वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने मुरादाबाद रोड पर मंडी चौकी के पास बाहर से आ रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान यूपी की ओर से आ रहे टुकटुक को टीम ने रोक लिया। टुकटुक में 70 किलो मावा बरामद हुआ। जिसका टीम ने सैंपल लिया। वहीं टीम ने रोडवेज बस अड्डे पास रखे मावे के कट्टे में से भी सैंपल लिया। टीम ने 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर...