खाद्य संयम दिवस के साथ शुरू हुआ पर्युषण महापर्व, आत्मसंयम का दिया संदेश
बोकारो, सितम्बर 8 -- बोकारो। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा (चास-बोकारो) के तत्वावधान में नौ दिवसीय पर्युषण महापर्व मंगलवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। चास स्थित माणकचंद छल्लानी निवास में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ 'खाद्य संयम दिवस' के रूप में किया गया। यह महापर्व 8 से 16 सितंबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन प्रवचन एवं प्रतिक्रमण का आयोजन होगा। विदुषी उपासिका शांति गुजरानी ने कहा कि पर्युषण आत्मशुद्धि, तप और त्याग का पर्व है। भगवान महावीर द्वारा स्थापित इस परंपरा का उद्देश्य काम, क्रोध, राग-द्वेष जैसे आंतरिक शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सामायिक, स्वाध्याय, मौन, रात्रि भोजन त्याग और संयमित जीवन का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: खाद्य संयम दिवस के साथ आज से शुरू होगा पर्युषण महापर्व वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.