लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की जांच में उप्र राज्य खाद्य व आवश्यक वस्तु निगम के पूर्व वित्त नियंत्रक साजिद आजमी आय से अधिक संपत्ति जुटाने के दोषी पाए गए हैं। जांच के लिए निर्धारित अवधि में उनके पास से आय से 85 लाख रुपये की अधिक पाई गई, जिसे लेकर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने आरोपी साजिद आजमी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।शासन ने मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस की खुली जांच का निर्देश दिया था। विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर की टीम ने लखनऊ के इंदिरानगर निवासी पूर्व वित्त नियंत्रक के विरुद्ध जांच के लिए तय की गई अवधि में आय और व्यय की पड़ताल की। एफआईआर के अनुसार जांच के लिए तय की अवधि में आरोपी की कुल आय 3.42 करोड़...