रायबरेली, जनवरी 31 -- लालगंज संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सहयोग से खाद्य विभाग की ओर से स्थानीय होटल में बेकरी व अन्य खाद्य व्यापारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और पैकिंग से संबंधित जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया। प्रशिक्षक दिव्या ने व्यापारियों को होटल व्यवसाय से जुड़े आवश्यक टिप्स देते हुए बताया कि मास्क और हेड कैप का प्रयोग अनिवार्य है। संक्रामक रोगों से ग्रसित कर्मचारियों को कार्य पर नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही एक्सपायरी सामान के लिए अलग रैक और स्पष्ट बोर्ड लगाने की सलाह दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.