भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। होली पर्व को लेकर खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। डीएम शैलेश कुमार व सहायक आयुक्त खाद्य विवेक मालवीय के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। गुरुवार को भदोही शहर स्थित आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर टीम ने सरसों तेल का एक नमूना संग्रहित करते हुए कुल 210 टीन सरसों का तेल सीज कर दिया। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह एवं डॉ. मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चला। भदोही शहर स्थित रजपुरा की एक दुकान पर जांच करते हुए कुल 210 टीन सरसों तेल को सीज करते हुए एक नमूना को संग्रहित किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कहा कि होली को देखते हुए विभागीय स्तर से दुकानों पर छापेमारी कर जांच निरंतर चलता रहेगा। उधर, विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.