खाद्य विभाग ने 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजा
सोनभद्र, जून 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मसाला, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, टमाटर कैचअप, मेयोनीज तथा अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 13 नमूने जनपद के विभिन्न विनिर्माण प्रतिष्ठानों एवं थोक-फुटकर विक्रेताओं से संग्रहित किए गए।सब्जी मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, टमाटर कैचअप, ताजा पनीर, फुल क्रीम दूध, घी, मेयोनीज एवं ग्रीन चिली सॉस सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल के नमूने लिए गए। संग्रहित नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.