गंगापार, मई 4 -- इलाके में चल रही मिष्ठान की दुकानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायत पर रविवार की शाम पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों ने घूरपुर रेलवे फाटक पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान की जांच करते हुए सेंपल लेकर जांच को भेजा है । खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से इलाके के मिष्ठान की दुकानों और ढाबा सहित रेस्टोरेंटों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चले कि घूरपुर थाना क्षेत्र के घूरपुर बाजार के रेलवे फाटक के पास स्थित महादेव स्वीट्स और नमकीन नामक एक  दुकान के खाद्य पदार्थों में मिलावट किए जाने की शिकायत क्षेत्र के दो युवकों ने खाद्य विभाग से की थी।  जिसे संज्ञान में लेते हुए रविवार की शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। इस बीच खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उक्त मिष्ठान की दुक...