खाद्य विभाग ने पॉलिटेक्निक मेस का किया औचक निरीक्षण
गुमला, सितम्बर 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास मेस का औचक निरीक्षण किया। टीम ने रसोई, खाद्य सामग्री के रख-रखाव, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। छात्रों से भी भोजन और मेन्यू के संबंध में जानकारी ली गई। मेस प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट, कैंटीन समेत सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में गोवर्धन गाय छाप रंग' का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी। औद्योगिक उपयोग वाले उत्पादों का खाद्य पदार्थों में प्रयोग भी प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.