शामली, फरवरी 26 -- बुधवार को डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए नमूने लिए है। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह की मावा भटटी से खोया का नमूना तथा थानाभवन स्थित घास मंडी से शौकीन पुत्र जरीफ की भटटी से खोया का नमूना लेकर जांच को भेजा है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त द्वितीय पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके जयंत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...