फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। नवरात्र पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए शनिवार को शहर व कस्बों में अभियान चलाया। इस दौरान 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने पक्का तालाब स्थित विनोद कुमार किराना स्टोर से छुहारा, बुलेट चौराहा स्थित रिलायंस रिटेल से सेंधा नमक, कटरा अब्दुल गनी से मूंगफली दाना व साबूदाना के नमूने लिए। वीआईपी रोड के न्यू बिंदकी प्रोविजन स्टोर से सिंघाड़े का आटा व साबूदाना, खागा के किशनपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान से कुट्टू का आटा व मूंगफली दाने का भी सैंपल लिया गया। इसके अलावा बिंदकी व मदरिया क्षेत्र से भी नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.