उरई, मार्च 24 -- कदौरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर में अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कदौरा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने कदौरा बेरी रोड स्थित सुशील के प्रतिष्ठान से किशमिश का नमूना, हरचंदपुर रोड कदौरा स्थित सुमित गुप्ता के प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना तथा व्यासपुर कदौरा निवासी अनिल कुमार के प्रतिष्ठान से सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया। सभी नमूनों को विधिवत सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए कदौरा नगर की तीन दुकानों से विभिन्न खाद्य नमूनों को भरा गया है जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज जाएगा...