उरई, फरवरी 23 -- माधौगढ़। सहायक आयुक्त खाद्य,नायब तहसीलदार ने टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित 4 क्रशरों में बन रहे गुड़ का नमूना लिया। बाद में कस्बा स्थित दो परचून की दुकान से मैदा व मक्का के पौवा का नमूना लिया। ताबड़तोड़ नमूना से दुकानदार बंद कर भाग खड़े हुए। क्षेत्र में चल रहे क्रशरों में केमिकल युक्त गुड़ बनाया जा रहा है। सोमवार दोपहर सहायक आयुक्त खाद्य जतिन कुमार सिंह,नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार,अनिल कुमार संखबार,महेश प्रसाद ने डिकौली स्थित इकबाल खान क्रशर पर छापा मारा। क्रशर पर बन रहे गुड़ का नमूना लिया।इसके बाद टीम गोहन स्थित क्रशर मालिक फुरखान के यहां से गुड़ का नमूना लिया। इसके बाद टीम जमरेही सानी स्थित दो क्रशर मालिक सरबर खान व सरफराज के यहां से गुड़ का नमूना लिया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा ताबड़तोड़ नमूना से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.