खाद्य विभाग ने कुट्टू-सिंघाड़ा समेत 4 नमूने जांच को भेजे
रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी नवरात्र पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशों के क्रम में सोमवार को रुद्रपुर शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजगीर, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा और साबूदाना के कुल 4 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। ललित मोहन पाण्डे ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.