भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन पर सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के नेतृत्व में सघन जांच संग व्यापारी जागरूकता विशेष अभियान भी चल रहा है। इसमें दुकानदारों और ग्राहकों को शुद्ध खाद्य पेय पदार्थ की बिक्री और खरीद के प्रति जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र के देवनाथपुर बाजार में गुरुवार की शाम विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि समस्त दुकानदारों का दायित्व है कि ग्राहकों में शुद्ध और ताजा सामानों की बिक्री करें। जिस सामान की उपयोग तिथि खत्म हो जाए उसे कदापि न बेचें। ग्राहकों की सेहत का ख्याल रखते हुए दुकानदारी की जाए। होली पर्व को देखते हुए विभागीय स्तर से सघन चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। नगरीय इलाका हो या ग्रामीण अंचल हर तरफ विशेष जांच अभियान चलाने के साथ ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.