खाद्य विभाग टीम ने 50 किलो दूषित फल कराए नष्ट
जौनपुर, मई 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दूषित फल बिक्री की रोकथाम को खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ गई है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में सहायक आयुक्त विवेक मालवीय के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा एवं एफएसओ खाद्य विभाग ओपी सिंह के नेतृत्व में दो दिन सघन चेकिंग अभियान चला। इसमें करीब 50 किलो दूषित फल को नष्ट कराया गया। चेकिंग अभियान में 50 किलो दूषित फलों को नष्ट कराते हुए शुद्ध फल बिक्री करने को निर्देशित किया गया। बिना लाइसेंस फल बिक्री करने वालों को हिदायत दी गई कि शीघ्र ही विभाग में पंजीयन कराते हुए लाइसेंस प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान डॉ. ताविंदा ने बताया कि अटल चौराहा सुरियावां एवं नगर पंचायत ज्ञानपुर में सघन चेकिंग अभियान चला। पचास किलो केला, आम, संतरा व पपीता सड़ा दूषित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.