भदोही, मई 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी शैलेश कुमार एवं सहायक आयुक्त खाद्य विभाग विवेक मालवीय के निर्देश पर जिले में मिलावटी देशी घी की रोकथाम को लेकर खाद्य विभाग ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। विभागीय टीम ने गोपीगंज, कस्तूरीपुर और औराई बाजार में डेढ़ दर्जन दुकानों की जांच करते हुए देशी घी के तीन नमूने संग्रहित तक किए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तीनों बाजारों में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि गोपीगंज स्थित बाबा बड़ेशिव मंदिर के पास एक दुकान से देशी घी का नमूना लिया गया। यह भी पढ़ें- मिलावट रोकने को एफएसडीए ने घी, आयॅल के सैंपल लिए वहीं कस्तूरीपुर और औराई से भी एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।उन्होंने बताया कि तीनों नमून...