भदोही, मार्च 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र में दूषित व मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थ बिक्री की रोकथाम के लिए विभागीय स्तर से सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। डीएम शैलेश कुमार व सहायक आयुक्त खाद्य विवेक मालवीय के निर्देशन में विशेष जांच अभियान चल रहा है। छह दिन में विभागीय टीम ने कुल 12 नमूना संग्रहित कर जांच को लैब भेज दी है।खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम गठित टीम द्वारा ज्ञानपुर स्थित दुर्गगंज त्रिमुहानी, गोपीगंज एवं दानूपुर बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एक दर्जन दुकानों पर जांच करते हुए तीन नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य विभाग की गठित टीम ने तीनों स्थान से लाल मिर्च पाउडर, गरम मसला और साबूदाना का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.