संतकबीरनगर, फरवरी 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खाद्य विभाग टीम ने महुली और धनघटा में छापेमारी की। जांच की सूचना से महुली कस्बा में मिष्ठान की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। इस दौरान दीपक मिष्ठान भंडार से एक खोया और एक पनीर का नमूना सील किया गया। इसी प्रतिष्ठान से 50 किग्रा मिठाई और 30 किग्रा छेना नष्ट कराया गया है, जिसकी कीमत लगभग 24 हजार आंकी गई है। होली पर पर्व पर लोगों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के बाबत खाद्य एवं औषधि विभाग का जिले भर में अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय की अगुवाई में महुली बाजार में छापेमारी की गई। दीपक मिष्ठान भंडार पर टीम के पहुंचने की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई। समूचे बाजार में शटर बंद होने लगे। अधिकारियों ने यहां से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.