खाद्य विभाग के एफएसओ से व्यापारी के सीए ने की बदसलूकी
हापुड़, मई 12 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी(एफएसओ) चंडी रोड स्थित एक कैमिकल प्रतिष्ठान पर जांच को पहुंचे, इस दौरान कैमिकल दुकान संचालक के कर्मचारियों ने एफएसओ से बदसलूकी करनी शुरू कर दी।एसएसओ आरपी गुप्ता ने बताया कि मेरठ में नखली पनीर बनाने की एक फैक्ट्ररी पर छापा मारा गया था, जांच में पाया गया था कि पनीर में जिस कैमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसकी सप्लाई हापुड़ से हो रही है। ऐसे में कैमिकल की जांच के लिए चंडी रोड स्थित रविन्द्र के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां रविन्द्र के कर्मचारियों और फिर चार्टेड अकाउंटेंट(सीए) ने एफएसओ से बदसलूकी करनी शुरू कर दी। एफएसओ ने बताया कि हालांकि बाद में रविन्द्र ओर उसके कर्मचारियों ने माफी मांग ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.