खाद्य विभाग की टीम ने मीट की सात दुकानों का चालान किया
सहारनपुर, मार्च 17 -- देवबंद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर में मीट विक्रेताओं की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य पंजीकरण लाइसेंस नहीं पाए जाने पर सात दुकानों का चालान किया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा और कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए अभियान में टीम ने मुहल्ला अबुल बरकात स्थित जामा मस्जिद, रेती चौक, बैरून कोटला, तेली मोरियान और अबुलमाली मुहल्ले में स्थित मीट विक्रेताओं की दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान मुहल्ला अबुल बरकात में युसूफ, तसलीम, अरशद, इमरान और फूल मियां निवासीगण अबुलमाली, बैरून कोटला में हारिस और दानिश निवासी बड़जियाउलहक भैंस का मीट बेच रहे थे। लेकिन इनके पास खाद्य पंजीकरण लाइसेंस नहीं था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उक्त मीट विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.