गाजीपुर, फरवरी 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। एसडीएम लोकेश कुमार और सहायक आयुक्त खाद्य रमेशचंद्र पाण्डेय के निर्देशन में शुक्रवार को टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें टीम ने छह नमूना संग्रहित करते हुए जांच के लिए भेज दिया। तिवारीपुर मुहम्मदाबाद स्थित सौरव कुमार राय के डेयरी से पनीर का एक नमूना, तिवारीपुर मुहम्मदाबाद सतीष कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-विद्यासागर स्वीट गाजर का हलुआ का एक नमूना, बर्फी का एक नमूना, कासिमाबाद चौराहा गाजीपुर स्थित संजय गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स मद्धेषिया स्वीट से गुलाब जामुन का एक नमूना, कासिमाबाद चौराहा स्थित नीरज कुशवाहा के प्रतिष्ठान मेसर्स कुशवाहा स्वीट एण्ड बेकर्स से लौंगलता का एक नमूना, बर्फी का एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य रमेशचंद्र पाण्डेय ने बताया कि जांच के ...