सोनभद्र, फरवरी 28 -- सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई दुकानों से नमूना लिया गया। यह कार्यवाही होली पर्व पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थांे के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान घोरावल, मधुपुर, राबर्ट्सगंज बाजार, डाला व चोपन ओबरा, दुद्धी सहित अन्य जगहों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान 698.7 किलोग्राम खाद्य पदार्थ सीज किया गया, जिनका मूलय 125915 रूपये है। वहीं 78 किग्रा खाद्य पदार्थ नष्ट किया गया, जिसका मूल्य 13610 रूपये है। इस दौरान संग्रहित सभी नमूनों को जॉच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जाय...