शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान 1200 लीटर राइस ब्रान ऑयल सीज किया गया और 43 किलो लाउंज नष्ट कराया गया। जमालपुर में संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट से मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया गया। पैकेटों पर जरूरी सूचनाएं अधूरी मिलने पर निर्माता को नोटिस दिया गया। पुराने और जंग लगे टीन में मिले 1200 लीटर तेल को जांच रिपोर्ट तक सीज किया गया। जलालाबाद-कलान रोड स्थित अनिल लाउंज से नमूना लेकर 18 किलो लाउंज नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: महावीर मिष्ठान भंडार पर गंदगी का अंबार, दुकान कराई बंद लाइसेंस न मिलने पर प्रतिष्ठान बंद कर मुकदमे की कार्रवाई शुरू...