बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। शुक्रवार को खाद्य विभाग द्वारा नगर की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान नगर की एक दुकान का लाइसेंस निरस्त करते हुए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कुट्टू का सेवन करने से लगभग दो दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिससे फूड विभाग हरकत में आ गया और तुरंत छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि लोगों ने नगर की जिस दुकान से आटे की खरीदारी की, वहां आटा बरामद करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया और तत्काल बंद कर दिया। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए सैंपल लिए गए। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.