बिजनौर, मार्च 20 -- बिजनौर। कुट्टू के आटे के सेवन से लोगों के बीमार होने की खबर के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नजीबाबाद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए भेजा। नजीबाबाद के सिकरोड़ा, लाहककला, मोहनपुर, खैरुल्लापुर में कई लोगों के कुट्टू के आटे के सेवन से बीमार पड़ने की बात सामने आई थी। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली के अनुसार पीड़ितों की शिकायत पर टीम ने 'मोटा आम' स्थित नितिन कुमार पुत्र किशन कुमार के किराना स्टोर पर छापेमारी की। यहां से कुट्टू का आटा, हल्दी और मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। सप्लाई चेन की जांच की तो दुकानदार ने बताया कि उसने यह कुट्टू गाजियाबाद की राजनगर मंडी स्थित विशाल ट्रेडर्स से खरीदा था। शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.