रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- खटीमा, संवाददाता। खाद्य विभाग की क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (आरएमओ) लता मिश्रा ने मंगलवार को मंडी समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय विधायक भुवन कापड़ी भी मंडी पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान आरएमओ मिश्रा ने खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों, कांटों पर तौल व्यवस्था, वारदाना की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और भरोसा दिलाया कि कार्य किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। किसानों द्वारा मंडी में स्थान की कमी और गांवों में ही क्रय केंद्र खोले जाने की...