नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीते महीने व्यक्तिगत देखभाल में इस्तेमाल होने वाले सामान, सामाजिक सुरक्षा से लेकर सोने-चादी की ज्वैलरी के दामों में बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही, खाद्य वस्तुओं के तौर पर टमाटर से लेकर फूलगोभी की कीमतों में इजाफा हुआ, जिसका असर अप्रैल में खुदरा और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर देखने को मिला है। मंगलवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई 3.48 प्रतिशत रही है जो मार्च में 3.40 प्रतिशत दर्ज की गई थी। जबकि बीते महीने उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक आधारित खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 4.20 प्रतिशत दर्ज की गई है। मार्च में खाद्य महंगाई 3.87 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस तरह से महीने के आधार पर सीपीआई में 0.08 और सीएफपीआई में 0.33 प्रत...