एटा, मार्च 16 -- केंद्र सरकार द्वारा खाद्य लाइसेंस (एफएसएसएआई) को आजीवन मान्यता देने पर रविवार रात एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाई। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सरकार से वर्षों पुरानी मांग थी कि एफएसएसएआई के लाइसेंस को आजीवन मान्यता प्रदान कर दी जाए। खुशी जाहित करने वालों अशोक सर्राफ, राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, राकेश वार्ष्णेय, कल्लू मियां, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता, संजीव जैन, राहुल वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, राजीव जैन, टिंकू वार्ष्णेय, भगवानदास वार्ष्णेय, नेवी जैन, चेतन वार्ष्णेय, चंद्रपाल वार्ष्णेय आदि व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...