शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन कोर ग्रुप की बैठक कन्हैया होजरी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री अतुल गुप्ता ने किया। बैठक में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा खाद्य लाइसेंस को आजीवन मान्यता दिए जाने के निर्णय पर खुशी जताई गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस फैसले से फूड कारोबारियों को लाइसेंस का बार-बार नवीनीकरण नहीं कराना पड़ेगा। साथ ही 1 अप्रैल 2026 से रजिस्ट्रेशन के लिए टर्नओवर सीमा 12 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये किए जाने से भी व्यापारियों को राहत मिलेगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा 18 मार्च को शाहजहांपुर आकर व्यापारियों से बैठक करेंगे। इस दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.