खाद्य-रसद इंस्पेक्टर संघ के मंडल अध्यक्ष बने अरुण
मिर्जापुर, मई 17 -- मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित एक रेस्टोरेंट में खाद्य रसद इंस्पेक्टर एवं आफिसर्स एसोसिएशन विंध्याचल मंडल के पदाधिकारियों का दो वर्षीय अधिवेशन और चुनाव आयोजित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी चुने गए। उन्होंने अपने रविशंकर सिंह को 26 मतों से पराजित किया। अरुण कुमार तिवारी को 45 मत और रविशंकर सिंह को 26 मत मिले। सोनभद्र के जिलाध्यक्ष पद पर श्वेता पांडेय चुनी गईं। उन्होंने अनूप चौधरी को 30 मतों से पराजित किया। श्वेता पाण्डेय को 49 मत मिले। वहीं, भदोही के जिला अध्यक्ष पद पर पीके पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विजयी होने का प्रमाणपत्र दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.