शामली, मार्च 19 -- शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र शामली द्वारा ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम कुड़ाना में दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान पति राजेंद्र सिंह मलिक द्वारा फीता काटकर एवं प्रशिक्षार्थियों को लेखन सामग्री वितरित कर किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पंकज चौधरी ने खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, उपयोगिता, महत्व तथा एफएसएसएआई लाइसेंसिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. शौकींद्र मलिक ने मसालों को सुखाने, पीसने, पैकिंग करने के साथ-साथ चिप्स, पापड़ और बड़ी जैसे उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र पाल राठी ने बताया कि इस योजना के माध्यम से कम पूंजी में खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.