खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की कंप्यूटर लैब में लगी आग
लखनऊ, अगस्त 17 -- हजरतगंज में सप्रू मार्ग स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के भूतल पर जन संपर्क कार्यालय के पास स्थित कंप्यूटर लैब में सोमवार सुबह आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इमारत में मौजूद लोग भाग निकले। पूरी इमारत में धुआं फैल गया। आनन फानन दमकल कर्मियों ने इमारत को खाली कराया। दो गाड़ियों की मदद से अधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल के मुताबिक आग पंखे में शार्ट सर्किट होने के कारण सुबह 10:30 बजे लगी थी। आफिस खुला था। स्टाफ के लोग आ गए थे। वह अपना कार्य शुरू कर रहे थे। इस बीच आग लगी। कर्मचारियों ने बिजली विभाग को फोन कर आपूर्ति कटवा दी। इमारत में मौजूद लोग भागकर बाहर निकले। हजरतगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने फायर फाइटिंग शुरू की। इमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.