खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
मऊ, अगस्त 25 -- मऊ, संवाददाता। प्रभारी राजकीय फल सरक्षण केन्द्र त्रिभुवन राम ने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बेरोजगार नवयुवकों एवं युवतियों को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण, एक माह का पाक कला/बेकरी प्रशिक्षण तथा 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण राजकीय फल संरक्षण केंद्र, आजमगढ़, मऊ एवं बलिया में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विषय-विशेषज्ञ एवं अनुभवी व्यक्तियों द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं उद्यम स्थापना के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए राजकीय सामुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.